फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सात सीटर वाहन में 22 स्कूली बच्चे, सीज

Sat, 12 Aug 2023 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। स्कूल संचालकों ने मनमानी की सारी हदें पार कर दी हैं। शुक्रवार को एआरटीओ ने ऊंचाहार क्षेत्र में अभियान चलाया तो सात सीटर एक वाहन में 22 स्कूली बच्चे ठूंस-ठूंस कर भरे मिले। वाहन का बीमा और फिटनेस भी नहीं मिला। सीज करने के साथ ही अपने वाहन से एआरटीओ ने बच्चों को स्कूल पहुंचाया। इसके अलावा शिक्षकों को प्रतापगढ़ ले जा रहे वाहन को भी सीज किया। एक-एक करके छह वाहनों को सीज करके 24 वाहनों का चालान किया गया। एआरटीओ मनोज सिंह ने बताया कि ऊंचाहार में ही बांदा से मौरंग लेकर आ रहे ट्रक को रोककर उसका वजन कराया तो वजन 70 टन मिला। वाहन सहित ट्रक की 25 मीट्रिक टन माल लादने की क्षमता होने के बाद भी 45 मीट्रिक टन अधिक मौरंग लादा गया था। एआरटीओ ने बताया कि ट्रक को सीज करके 1.35 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। जुर्माना जमा होने के बाद ट्रक को छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें