उल्लेखनीय योगदान देने वाले 22 गुरुजन सम्मानित
लखनऊ। कैसरबाग स्थित कलामंडपम प्रेक्षागृह में शुक्रवार को पद्म भूषण डॉ. एसएन रतनजंकर स्मृति गुरु सम्मान समारोह आयोजित हुआ। भातखंडे एलुमनी एसोसिएशन ने संगीत एवं कला जगत में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 22 गुरुजनों को सम्मानित किया। सुरसाधक किशोर चतुर्वेदी ने खूबसूरत भजनों की प्रस्तुति दी। विदुषी रेनू शर्मा के निर्देशन में पुष्प वाटिका प्रसंग पर आधारित समूह कथक नृत्य ने दर्शकों का मन मोह लिया। अध्यक्षता कुलपति प्रो. मांडवी सिंह ने की। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के प्रमुख सचिव डॉ. राजेश सिंह मुख्य अतिथि रहे। राजेश जायसवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस अवसर पर एसोसिएशन की अध्यक्ष सीमा भारद्वाज, कृष्ण कुमार मिश्र, शीतलप्रसाद मिश्र, रामेश्वर प्रसाद मिश्र और धर्मनाथ मिश्र भी मौजूद थे।
उल्लेखनीय योगदान देने वाले 22 गुरुजन सम्मानित