रायबरेली। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान परिसर, बछरावां में मंगलवार को एक दिवसीय रोजगार मेला लगा। मेले का शुभारंभ प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी आलोक मिश्र ने किया। रामेंद्र पांडेय ने रोजगार मेले में पंजीयन व कॅरिअर को लेकर मार्गदर्शन दिया।
मेले में सात कंपनियों ने 121 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया। विभिन्न पदों के लिए 22 अभ्यर्थियों को चयनित किया गया। पीपल ट्री ऑनलाइन ने तीन, स्फाकिया एग्रोटेक प्रा.लि. ने तीन, ब्राइट फ्यूचर ऑर्गेनिक हर्बल ने तीन, शिवशक्ति बायोटेक्नोलॉजी ने दो, जी.फार.एस सिक्योर सॉल्यूशन इंडिया ने दो, एडूवांटेज प्रा.लि. ने छह, संध्या कॉर्पोरेशन ने तीन अभ्यर्थियों को चयनित किया।