फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेर आने की अफवाह ने अफसरों को छकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
शेर आने की अफवाह ने अफसरों को छकाया
विज्ञापन



सीतापुर। बिसवां इलाके में शेर की आमद की अफवाह ने गुरुवार को वन विभाग की टीम को खूब छकाया।


दरअसल, गुरुवार सुबह कुछ लोग पुरैनी एवं चंदन महमूदपुर रोड पर मार्निंग वॉक करने निकले थे।


रास्ते मे उन्हें कुछ लोग बीती रात शेर या तेंदुए को देखे जाने की चर्चा करते मिले।


इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो गया। इस पर पुलिस व वन विभाग की टीम ने कांबिंग शुरू कर दी।


कस्बा इंचार्ज सतीश यादव एवं वन दरोगा अमित कटियार ने बताया कि, वायरल वीडियो के आधार पर चंदन महमूदपुर गांव के आसपास खेतों व बागों की कांबिग की गई।


मगर शेर या तेंदुए की आमद का कोई प्रमाण नहीं मिला। कोई ऐसा व्यक्ति भी सामने नहीं आया जिसने शेर अथवा तेंदुआ देखा हो।


वन क्षेत्राधिकारी यूसी राय ने बताया कि, जो पगचिह्न वायरल किए गए हैं वह तेंदुए या शेर के नहीं कुत्ते के हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें