फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 215 शिकायतें लंबित, 18 एडीओ को वेतन रोकने की चेतावनी

Thu, 29 Jun 2023 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
डीपीआरओ ने समय से मामले निपटाने के दिए आदेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रायबरेली। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और ऑनलाइन आने वाली शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरती जा रही है। 215 शिकायतों के लंबित होने पर डीपीआरओ ने सभी 18 ब्लॉकों के सहायक विकास अधिकारियों को नोटिस देकर वेतन रोकने की चेतावनी दी है। सभी को समय से शिकायतों के निस्तारण के आदेश दिए हैं। किसी भी दशा में एडीओ जिम्मेदार होंगे। डीपीआरओ गिरीशचंद्र ने ऑनलाइन व मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की शिकायतों की समीक्षा की। समीक्षा में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की 179 और ऑनलाइन 36 शिकायतें लंबित मिली। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की सबसे अधिक शिकायतें सरेनी में 17, बछरावां में 18, महराजगंज में 18, शिवगढ़ में 16, डीह में 10 मामले लंबित मिले। लंबित शिकायतों में सरेनी ब्लॉक की 20, बछरावां व महराजगंज की 19-19, डीह व शिवगढ़ की 18-18, दीनशाह गौरा और सलोन की 15-15, खीरों व राही की 14-14 शिकायतें लंबित मिलीं।
विज्ञापन

जिले में 215 शिकायतों के लंबित मिलने पर डीपीआरओ ने गंभीर रुख अपनाया है। उन्होंने जिले के सभी 18 ब्लॉकों के सहायक विकास अधिकारियों को नोटिस देकर शिकायतों के निस्तारण के आदेश दिए हैं। शिकायतों के डिफाल्टर होने पर वेतन रोकने की चेतावनी दी है। शिकायतों का निस्तारण गुणवत्ता परक तरीके से करने के आदेश भी दिए हैं। डीपीआरओ गिरीशचंद्र ने बताया कि सभी एडीओ को नोटिस दिया है। शिकायतों के निस्तारण में मनमानी करने पर वेतन रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें