यूपी में पिछले 24 घंटे में 2083 नए कोरोना मरीज पाए गए हैं। वहीं, 932 मरीज पूरी तरह ठीक होकर घर जा चुके हैं। ये जानकारी राज्य स्वास्थ्य विभाग ने दी।
बता दें कि देश में 24 घंटे में कुल 3,26,826 सैंपल्स का टेस्ट किया गया। अब तक कुल 1,27,39,490 सैंपल्स की जांच की जा चुकी है जो भारत में प्रति मिलियन 9231.5 टेस्ट को दर्शाता है।