लखनऊ। खुनखुन जी गर्ल्स महाविद्यालय की 207 छात्राओं को हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) ने कुल 16 लाख 72 हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की है। इसमें अनुसूचित जाति की छात्राओं को सात हजार, अन्य पिछड़ा वर्ग की छात्राओं को आठ हजार और अनुसूचित जनजाति की छात्राओं को नौ हजार रुपये की छात्रवृत्ति मिली। प्राचार्य डॉ. अंशु केडिया ने एचपीसीएल का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय ने दिसंबर-जनवरी में छात्राओं से जानकारी एकत्र कर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी की थी। अधिकतर छात्राओं के खातों में राशि स्थानांतरित हो चुकी है। अगर किसी छात्रा के खाते में राशि नहीं पहुंची है तो महाविद्यालय संबंधित अधिकारियों को सूचित करेगा। बताया कि छात्रवृत्ति मिलने से छात्राओं में खुशी है और उन्हें आगे की पढ़ाई के लिए प्रोत्साहन मिला है।