लखनऊ। एफएसडीए की टीम ने राजनगर पारा के गुरु गृह उद्योग में अनियमितता पर करीब 3.20 लाख रुपये की 20.44 क्विंटल बर्फी को गड्ढा खोदकर नष्ट करा दिया। बर्फी के पैकेज पर निर्माण की तिथि अंकित न होने के कारण ये कार्रवाई की गई। टीम ने इसके अलावा विभिन्न इलाकों में जांच करते हुए करीब 19.65 लाख रुपये मूल्य केे 125.49 क्विंटल खाद्य पदार्थों को सीज किया। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय विजय प्रताप सिंह ने बताया कि शनिवार को जांच में हल्दी, सौंफ, काजू, खजूर, गाय व भैंस का घी, साबूदाना, बेसन और बर्फी के नमूने लिए गए। इसके अलावा ठाकुरगंज की खोवामंडी में टीम के पहुंचने पर व्यापारी खोवा छोड़ मौके से भाग गए। यहां खोवे के नमूने लिए गए हैं।