करंट लगने से महिला की जान गई
सुल्तानपुर। जयसिंहपुर क्षेत्र के कान्हापुर गांव में मंगलवार की शाम एक महिला की करंट लगने से मौत हो गई। गांव निवासी रामयज्ञ यादव की पत्नी शांति देवी (75) मंगलवार शाम को खेत जा रही थी। रास्ते में एक बिजली के तार की चपेट में आने से शांति देवी को करंट लग गया। परिवारीजन शांति देवी को लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा करकर परिवारीजनों को सौंप दिया।