लखनऊ। बारिश के कारण शुक्रवार को कम यात्री मिलने से 200 बसें निरस्त कर दी गईं। इससे रोडवेज को करीब 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक विमल राजन ने बताया कि कैसरबाग, आलमबाग से रवाना होने वाली एसी व साधारण बसों को रद्द किया गया। ड्यूटी नहीं मिलने से करीब 300 संविदा ड्राइवर और कंडक्टर निराश लौट गए। इन्हें किलोमीटर के आधार पर वेतन मिलता है। शुक्रवार को बारिश के चलते ड्यूटी न मिलने से वेतन भी नहीं बनेगा।