फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बच्ची से दुष्कर्म करने वाले को 20 साल की कैद

Thu, 10 Oct 2024 08:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले जीशान खान को पॉक्सो एक्ट के विशेष न्यायाधीश आशुतोष कुमार सिंह ने 20 साल की कैद और 50 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माने की पूरी रकम पीड़िता को देने का आदेश दिया है। वादिनी ने बाजारखाला थाने में दो सितंबर 2022 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके मुताबिक 31 अगस्त को वादिनी की पांच साल की बेटी घर के बाहर खेल रही थी। तभी जीशान ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। बाद में बेटी ने आपबीती बताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें