चक गंजरिया स्थित कल्याण सिंह सुपर स्पेशिएलिटी संस्थान में मंगलवार को ऑन्कोलॉजी के क्षेत्र में अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए नई अनुसंधान समिति की पहली बैठक हुई। बैठक में कुल 20 प्रोजेक्ट पेश किए गए।
संस्थान के निदेशक प्रो. आरके धीमान ने कहा कि ये रिसर्च प्रोजेक्ट कैंसर रोगियों के सफल इलाज और उनके जीवन की गुणवत्ता में सुधार करने के में कारगर होंगे। इस मौके पर संस्थान की पहली बौद्धिक संपदा अगधकार नीति-2022 पर आधारित एक पुस्तक का विमोचन भी किया गया। किसी भी संस्थान में इस तरह की यह पहली पुस्तक है। बैठक के दौरान अनुसंधान समिति ने संस्थान में चल रही डीएचआर-आईसीएमआर द्वारा वित्तपोषित करीब डेढ़ करोड़ की दो परियोजनाओं की समीक्षा भी की। ये प्रोजेक्ट सर्वाइकल कैंसर से पीड़ित महिलाओं की स्थिति में सुधार तथा मृत्यु दर में कमी लाने के लिए चल रहे हैं।