जब्त की 20 किलो प्रतिबंधित पॉलिथीन।
लखनऊ। प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में शुक्रवार को नगर निगम ने करीब 20 किलो पॉलिथीन जब्त की और 76,400 रुपये जुर्माना वसूला।
जोनल सेनेटरी अधिकारी अजीत कुमार राय ने टीम के साथ कुर्सी रोड, दसौली, टेढ़ीपुलिया चौराहा व आसपास के इलाकों अभियान चलाया। इस दौरान सुनील किराना स्टोर, मोहम्मद सुफियान, किंग बेकरी और अंग्रेजी शराब ठेका सहित कई प्रतिष्ठानों में करीब 15 किलो प्रतिबंधित पॉलिथीन मिली। इस 50 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा, गंदगी फैलाने को लेकर 5,000 रुपये जुर्माना लगाया। जोन तीन की टीम ने केशव नगर रोड पर 12 दुकानदारों पर कार्रवाई की और करीब पांच किलो पॉलिथीन जब्त कर 21,400 रुपये जुर्माना वसूल किया गया।