फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चोरी की बिजली से चार्ज होते मिले 20 ई रिक्शा

विज्ञापन
गैराज में जांच करती बिजली विभाग की टीम।
विज्ञापन

विज्ञापन





लखनऊ। नूरबाड़ी उपकेंद्र की टीम ने बृहस्पतिवार सुबह सात बजे सआदतगंज में छापे के दौरान 20 ई रिक्शा चोरी की बिजली से चार्ज होते पकड़े। उपकेंद्र इलाके में यह सातवां चोरी की बिजली से चलने वाला गैराज पकड़ा गया है। मुख्य अभियंता रवि कुमार अग्रवाल के मुताबिक एसडीओ अखिलेश यादव, जेई राजेश सिंह की टीम ने सआदतगंज स्थित किशोरगंज में गैराज की जांच की तो घर से केबल लाकर ई रिक्शा चार्ज होते मिले। गैराज में वैध कनेक्शन भी नहीं था। सैयद अरशद अब्बास आब्दी की पत्नी सैयद सुमैया अब्बास आब्दी के नाम से गैराज के बगल में बने घर में वैध बिजली कनेक्शन था। जांच में बिजली का लोड पांच किलोवॉट मिला। गैराज की जांच में कुल 20 किलोवाॅट की बिजली चोरी पकड़ी। पुलिस में एफआईआर कराई गई, जिसका जुर्माना अनुमानित 15 लाख रुपये का बनेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें