फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉस्ट अकाउंटेंट्स रिजल्ट में 20 मेधावियों ने दोनों ग्रुप किए उत्तीर्ण

Tue, 26 Feb 2019 01:27 AM IST
sahaj sahaj न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
विज्ञापन
Demo pic
विज्ञापन
द इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीडब्ल्यूएआई) की ओर से सोमवार को कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंट (सीएमए) का भी रिजल्ट जारी किया गया। इस परिणाम में राजधानी के मेधावी छाए रहे। राजधानी में 20 से अधिक विद्यार्थियों ने सफलता पाई। साथ ही संस्थान ने फाइनल, इंटरमीडिएट व फाउंडेशन कोर्स के भी रिजल्ट सोमवार को ही जारी किए।  लखनऊ चैप्टर के चेयरमैन सीएमए शैलेंद्र पालीवाल ने बताया कि चैप्टर से दिसंबर 2018 की परीक्षा में कुल 132 विद्यार्थी शामिल हुए थे जिसमें 20 छात्र ऐसे थे, जिन्होंने दोनों ग्रुप में एक साथ सफलता प्राप्त की। 11 विद्यार्थी ऐसे थे जिन्होंने तीसरे ग्रुप में और 6 विद्यार्थियों ने चौथे ग्रुप में सफलता पाई। उन्होंने बताया कि जून 2018 की परीक्षा में कुल परिणाम 16 फीसदी रहा जिसमें 193 विद्यार्थी शामिल हुए थे। चैप्टर के प्रवक्ता हनी सिंह ने बताया कि इंटरमीडिएट लेवल में कुल 268 विद्यार्थी थे जिसमें से 35 विद्यार्थी पास हुए। 16 विद्यार्थियों ने ग्रुप का पहला व 9 ने दूसरा पेपर पास किया है। इस ग्रुप में केवल 22 फीसदी विद्यार्थी सफल हुए। इस बार चार फीसदी ज्यादा अभ्यर्थी सफल हुए हैं। फाउंडेशन कोर्स का परिणाम भी काफी अच्छा रहा है। इसमें अंशुल वर्मा, आशुतोष पांडेय, शीतल सिंह, शेफाली अग्रवाल, अभिषेक द्विवेदी, अनुराधा सिंह, आशीष चौरसिया, भीम मिश्रा, दीक्षा प्रजापति, दिव्या वर्मा समेत 73 विद्यार्थियों ने सफलता पाई है। कुल 71 फीसदी विद्यार्थी सफल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें