फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पद्मावती फिल्म के विरोध में पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। वीरांगना रानी पद्मावती पर बनी फिल्म के प्रदर्शन पर रोक की मांग को लेकर क्षत्रिय समाज के लोगों ने रविवार को विरोध जताया। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के बैनर तले समाज के लोगों ने रविवार को शहर के महाराणा प्रताप पार्क में प्रदर्शन किया और फिल्म के निर्देशक संजय लीला भंसाली का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि, रानी पद्मावती पर बनी फिल्म में उनका गलत चित्रण किया गया है। इसे क्षत्रिय समाज कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों ने देशभर में इस फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग की। इस मौके पर संजय सिंह, जया सिंह, वीरेंद्र सिंह चौहान, अखंड प्रताप सिंह, शशांक, अनुज, ऋषिराज सिंह मेराज, राकेश रस्तोगी, राजेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें