सीतापुर। बीएसए ने परसेंडी व हरगांव विकासखंड में तैनात 9 शिक्षकों का वेतन रोक दिया है। इन शिक्षकों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। यह कार्रवाई बीईओ की जांच आख्या के आधार पर बीएसए अजय कुमार ने की है। बीईओ परसेंडी ने प्राथमिक विद्यालय सैदापुर का मुआयना किया था। यहां पर प्रधानाध्यापक ओम प्रकाश, सहायक अध्यापक कल्पना यादव, कल्पना पाल, रेखा चौरसिया, प्रियंका मिश्रा, शिक्षामित्र उर्वशी दीक्षित समय से स्कूल में उपस्थित नहीं मिले थे। गांव वालो ने बताया था यह शिक्षक रोजाना न आकर कभी कभार आते है। इसी प्रकार प्राथमिक विद्यालय अंगरासी में प्रधानाध्यापक मोहम्मद फैजुल्ला व शिक्षक शकील अहमद गैर हाजिर मिले थे। हरगांव विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय भैंसहा में प्रधानाध्यापक स्वाती तिवारी गैर हाजिर मिली थी। इस पर दोनों बीईओ ने बीएसए को जांच आख्या भेजी थी। इस पर बीएसए अजय कुमार ने इन सभी का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है।