फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से कटा

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन से कटकर युवक की मौत
विज्ञापन


सीतापुर। पिसावां में शनिवार रात ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई। परिवार का कहना है कि युवक रात के वक्त ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया।

पिसावां के ग्राम नादन निवासी राजकिशोर (38) शनिवार रात खेत की रखवाली करने घर से निकला था। बताते हैं कि गांव के निकट से ही रेल लाइन गुजरी है।

राज किशोर रेल पटरी पार कर रहा था। उसी दौरान ट्रेन आ गई। इससे राज किशोर ट्रेन की चपेट में आ गया और टक्कर लगने से वह बुरी तरह से जख्मी हो गया।

परिवार के सदस्य उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच राजकिशोर ने घर पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें