रंजिश में युवक को मारी गोली, ट्रॉमा रेफर
अंबेडकरनगर। बसखारी थाना क्षेत्र के सैदपुर पिपरी गांव के पास सोमवार देर शाम एक युवक को रंजिश में गोली मार दी गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है। सैदपुर पिपरी गांव निवासी हरिश्चंद्र वर्मा (35) देर शाम को निकटवर्ती बाजार से पैडस्टल फैन लेकर घर लौट रहा था। इसी दौरान गांव के पास बाइक सवार बदमाशों ने उसे गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। सीओ सिटी राघवेंद्र मिश्र ने बताया कि रंजिश में घटना को अंजाम देना सामने आया है। मौके पर पहुंचकर छानबीन की जा रही है।