लखनऊ। पारा लुढ़कने के बाद भी डेंगू का डंक कमजोर नहीं हो रहा है। शनिवार को 18 नए मरीज मिले। इनमें से कई अस्पतालों में भर्ती हैं। सीएमओ प्रवक्ता योगेश ने बताया कि सबसे अधिक आलमबाग में पांच मरीज मिले। अलीगंज में चार, इंदिरानगर व टूडियागंज में तीन-तीन और चिनहट, सरोजनीनगर व एनके रोड इलाके में एक-एक मरीज मिला। टीमों ने 1020 घरों का सर्वे किया। इनमें से एक में लार्वा मिलने पर नोटिस जारी किया गया। (माई सिटी रिपोर्टर)