फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में 18 नए मरीज मिले, स्वास्थ्य विभाग की उड़ी नींद

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लॉकडाउन के 50वें दिन राजधानी में कोरोना ने जबरदस्त पंच मारा है। बुधवार को यहां 18 नए मरीज मिले। इनमें 13 कैसरबाग के, तीन गोमतीनगर के हैं। इसके अलावा सदर की युवती और मुंबई से लौटा माल इलाके का मजदूर भी संक्रमित निकला। इसके साथ राजधानी में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 284 हो गई है। इनमें 202 यहां के मूल निवासी हैं। इससे पहले 18 अप्रैल को राजधानी में 55 और 24 अप्रैल को 19 मरीज मिले थे। इसके बाद मरीज मिलने का क्रम धीमा पड़ गया था। विभिन्न स्थानों पर यह आंकड़ा दहाई तक नहीं पार कर पा रहा था, लेकिन बुधवार को जारी हुए आंकड़ों ने एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग की नींद उड़ा दी है। सूत्रों का कहना है कि सोमवार को लिए गए कुल 308 सैंपलों में 203 कैसरबाग के थे। वहीं, अब कैसरबाग में मरीजों की संख्या 57 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग अब मरीजों के परिवारीजनों का भी सैंपल ले रहा है। अलीगढ़ से लौटा है परिवार गोमतीनगर के विराम खंड में परिवार के तीन सदस्य संक्रमित मिले। पॉजिटिव निकले माता-पिता व बेटा सोमवार को अलीगढ़ से लौटे हैं। वहीं, सदर की 20 वर्षीय युवती को खांसी, जुकाम व सांस लेने में तकलीफ पर सोमवार रात सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था। जांच में वह पॉजिटिव निकली। बुधवार देर शाम इसकी रिपोर्ट आने के बाद युवती को भर्ती करने वाले डॉक्टर समेत 15 लोगों का स्टाफ क्वारंटीन कर दिा गया। वहीं, युवती को लोकबंधु अस्पताल में शिफ्ट करा दिया गया है। सिविल के निदेशक डॉ. डीएस नेगी ने बताया कि इमरजेंसी के एक वार्ड को बंद कर सैनिटाइज कराया जा रहा है। तीन मई से हुई थी शुरुआत कैसरबाग में कोरोना मरीज मिलने का सिलसिला तीन मई से शुरू हुआ था। कैसरबाग सब्जी मंडी के लोग इसकी जद में आ रहे हैं। बुधवार को यहां पॉजिटिव मिले मरीजों में सात महिलाएं और छह पुरुष हैं। सीएमओ डॉ. नरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि 60 साल से अधिक उम्र के मरीजों को केजीएमयू और इससे कम उम्र के लोगों को लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मजदूर में संक्रमण से उड़ी नींद नए 14 मरीजों में एक माल इलाके का मजदूर है। वह मुंबई से ट्रेन से कानपुर आया और फिर बस से आलमबाग पहुंचा। यहां 45 बस यात्रियों की जांच में मजदूर में कोरोना की पुष्टि से स्वास्थ्य विभाग की नींद उड़ गई। अफसरों का दावा है कि वह बस से लखनऊ पहुंचा। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग की टीम मजदूर के संपर्क में आने वालों का पता लगाने की कोशिश में है। अफसरों का कहना है कि मजदूर में कोरोना के सामान्य से लक्षण प्रतीत हो रहे हैं। उसी आधार पर जांच कराई गई। जिस बस से उसने सफर किया, उसका भी पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें