लखनऊ। शहर में अवैध निर्माण व प्लाॅटिंग के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत एलडीए ने गोमतीनगर, बिजनौर व आशियाना में 18 अवैध निर्माण सील किए। मोहनलालगंज के सोनई कजेहरा में 10 बीघा क्षेत्रफल में चल रही अवैध प्लाॅटिंग पर बुलडोजर चलाया। जोन-1 की जोनल अधिकारी संगीता राघव ने बताया कि गोमतीनगर में अवैध गैराज फिर से चालू हो गए थे। छह मोटर गैराज सील किए गए। प्रवर्तन जोन-2 के जोनल अधिकारी विराग करवरिया ने बताया कि बिजनौर थानाक्षेत्र में आउटर रिंग रोड के पास ठकुराइनखेड़ा, बलवंतखेड़ा में अवैध रूप से बन रहे पांच व्यावसयिक निर्माण, आशियाना और शहीद पथ के पास तीन अवैध बहुमंजिला भवन सील किए गए।