लखनऊ। कैसरबाग पुलिस ने बुधवार को जुआ खेलते हुए 17 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को उनके पास से आठ लाख रुपये और 18 मोबाइल मिले हैं। इंस्पेक्टर कैसरबाग अंजनी मिश्र ने बताया कि बुधवार रात मॉडर्न एग्रो फारेस्ट्री दुकान के सामने एक इमारत की दूसरी मंजिल पर जुआ खेला जा रहा था। टीम ने दबिश देकर सभी को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी मो.जफर, अमित कुमार, इरफान अहमद, राजकुमार यादव, राहुल शुक्ला, सौरभ सिंह चौहान, मो. शारिक, अमिताभ, मो. जावेद, मो. आरिफ, विशाल जायसवाल, दीपक खत्री, नईमुद्दीन खान, हरपाल यादव, अरुण कुमार, गौरव मिश्रा और गुरदीप सिंह है।