लखनऊ। राजधानी में रविवार को अलग-अलग इलाकों में डेंगू के 17 नए मरीज मिले हैं। सबसे अधिक मरीज अलीगंज इलाके से मिले हैं। सीएमओ प्रवक्ता योगेश ने बताया इंदिरानगर में 3, अलीगंज में 4, चंदरनगर में 3, मलिहाबाद में 1, टूडियागंज में 2, एनके रोड में 2, मोहनलालगंज में 1 व ऐशबाग में 1 डेंगू का मरीज मिला है। मलेरिया के तीन मरीज मिले हैं। इसमें अलीगंज में 1, एनके रोड में 1, चिनहट में 1 रोगी मिले हैं।