17 विभूतियों को मिला अवाॅर्ड-ए-तिरंगा सम्मान
लखनऊ। कैसरबाग स्थित राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह में सोमवार को एलायंस सोशल एंड कल्चरल सोसाइटी की ओर से सम्मान समारोह हुआ। विभिन्न क्षेत्रों की 17 विभूतियों को अवाॅर्ड-ए-तिरंगा सम्मान दिया गया। सम्मान पाने वालों में रतन कुमार श्रीवास्तव ‘रतन’, डॉ. ऋषि अस्थाना, डॉ. सलामत खान, डॉ. संजीव मोहन, डॉ. अनीता सहगल ‘बसुंधरा’, राजेश कुमार जायसवाल, प्रदीप कौशल श्रीवास्तव, यशपाल सिंह राघव, शेख शहनवाज, इरफान अली, सोनी त्रिपाठी, अलंकार रस्तोगी, संतोष प्रकाश, मुश्ताक अहमद, रोहित कुमार मीत तथा शिवानी वर्मा रहीं। संस्था के सचिव दिलावर हुसैन ने बताया कि समाज के लिए उल्लेखनीय योगदान के लिए पुरस्कार दिया गया है। समारोह में मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता सुधीर एस हलवासिया एवं मुरलीधर आहूजा जी, वरिष्ठ आईपीएस अफसर डॉ. अखिलेश निगम, मो. साद सिद्दीकी, डॉ. संदीप गुप्ता, मंजूशा भारती और मुन्ना सिंह यादव आदि लोग उपस्थित रहे।