बीबीएयू में 17 दिन से धरने पर बैठा शोधार्थी। -स्रोत: संवाद
लखनऊ। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में पीएचडी शोधार्थी बसंत कुमार कनौजिया का पिछले 17 दिनों से धरना जारी है। विवि प्रशासन ने अभी तक इसकी कोई सुध नहीं ली है। शोधार्थी का कहना है कि विवि प्रशासन ने उसका गलत निष्कासन किया है। उसके कॅरिअर से खिलवाड़ किया जा रहा है। शोधार्थी ने बताया कि जब तक विश्वविद्यालय उसे वापस नहीं लेता है धरना जारी रखेगा। शोधार्थी के सहयोगी भी धरने पर बैठे रहे। बता दें कि शोधार्थी बसंत पर संस्थान में अराजकता व तोड़फोड़ का आरोप है। ये जांच बीते दिनों अनुशासन समिति ने की है। इसकी रिपोर्ट पर विवि प्रशासन ने शोधार्थी को विश्वविद्यालय से निकाल दिया है।