फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शक्ति केंद्र चौपाल में 163 मेधावियों को मिलीं साइकिल

विज्ञापन
जनसंवाद कार्यक्रम में लोगों के बीच विधायक डॉ राजेश्वर सिंह। फोटो स्रोत स्वयं
विज्ञापन
लखनऊ। सरोजनीनगर के भाजपा विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की ओर से रविवार को गौरी विहार के जेपी लॉन में शक्ति केंद्र चौपाल एवं जनसंवाद कार्यक्रम हुआ। 163 मेधावी विद्यार्थियों को साइकिल और प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। जनसंवाद के दौरान क्षेत्रवासियों की समस्याओं से जुड़े 60 आवेदन भी प्राप्त हुए। विधायक ने कहा कि पिछले पौने पांच वर्षों में 48 हजार करोड़ रुपये के विकास कार्य हुए हैं। इन विकास कार्यों से सरोजनीनगर क्षेत्र की पूरी तस्वीर बदल गई है। जनसमस्याओं के समाधान के लिए विभागों को 19 हजार से अधिक पत्र लिखे गए हैं। स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए करीब दो हजार जरूरतमंदों को 27 करोड़ रुपये की सहायता दी गई है। क्षेत्र में नए अस्पतालों और शिक्षण संस्थानों के निर्माण से विकास को गति मिली है। बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आधुनिक तकनीक से जोड़ना मुख्य प्राथमिकता रही है। सरोजनीनगर के हर स्कूल और कॉलेज में कंप्यूटर शिक्षा की व्यवस्था की गई है। पिछले पांच वर्षों में दो हजार से अधिक मेधावियों को सम्मानित किया गया है। भजन गायक धर्मेंद्र कुमार पांडेय की उपस्थिति से आयोजन में आध्यात्मिक माहौल बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें