नहर में डूबकर चरवाहे की मौत
सिरसिया (श्रावस्ती)। जोगिन भरिया के मजरा कोयलहवा निवासी एक युवक बुधवार को भैंस चराकर लौटते समय नहर में डूब गया। जिससे उसकी मौत हो गई। सिरसिया थाना क्षेत्र के जोगिन भरिया के मजरा कोयलहवा निवासी रामवरन यादव (45) पुत्र राममनोरथ यादव बुधवार को भैंस चराने गया था। जहां से शाम को लौटते समय गांव के निकट स्थित राप्ती सरयू योजक नहर में मवेशियों को पानी पिला रहा था। मवेशियों को नहर से निकालने के लिए वह पानी में उतर गया। जहां नहर में डूबने से रामवरन की मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची सिरसिया पुलिस ने लाश का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है।