24 घंटे में उत्तर प्रदेश में 10.8 मिमी औसत बारिश हुई, जो 7.1 मिमी के सापेक्ष 152 प्रतिशत है। राहत आयुक्त रणवीर प्रसाद ने बताया कि प्रदेश के वर्तमान में सभी तटबंध सुरक्षित हैं। हालांकि बदायूँ में गंगा, लखीमपुरखीरी में शारदा व जिला बाराबंकी में सरयू नदी खतरे के जलस्तर से ऊपर बह रही हैं। 16 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं।
प्रदेश में 01 जून से अब तक 238 मिमी औसत वर्षा हुई, जो सामान्य वर्षा 409 मिमी के सापेक्ष 58 प्रतिशत है। राहत आयुक्त के मुताबिक वर्षा से प्रभावित जनपदों में सर्च एवं रेस्क्यू के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ तथा पीएसी की 34 जनपदों में 52 टीमें बचाव कार्य में तैनात की गई हैं। 24 घंटों में प्रदेश के 12 जनपदों में 25 मिमी या उससे अधिक वर्षा दर्ज की गयी है। वर्तमान में लखीमपुर खीरी, कुशीनगर, मऊ, सीतापुर के 16 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं।