फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रोजगार मेले में 155 युवाओं का नाैकरी का सपना साकार

विज्ञापन
रोजगार मेले में युवाओं का हुआ साक्षात्कार। -संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी लखनऊ। अलीगंज स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) परिसर में शुक्रवार को आयोजित रोजगार मेले में 155 युवाओं को रोजगार का अवसर मिला। चयनितों को कंपनी की ओर से करीब 25 हजार रुपये प्रतिमाह तक का वेतन दिया जाएगा।आईटीआई के प्रधानाचार्य राज कुमार यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप मुख्यमंत्री मिशन रोजगार योजना के तहत रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में बहुराष्ट्रीय दोपहिया निर्माण कंपनी हीरो मोटोकॉर्प (हरिद्वार) में टेक्निकल ऑपरेटर एवं अप्रेंटिस पदों के लिए तथा हिंदुस्तान यूनीलीवर (हमीरपुर) में ऑपरेटर पद के लिए कैंपस ड्राइव आयोजित किया गया।प्लेसमेंट अधिकारी एमए खान ने बताया कि कुल 410 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। लिखित परीक्षा व साक्षात्कार के बाद हीरो मोटोकॉर्प (हरिद्वार) के लिए 105 व हिंदुस्तान यूनीलीवर (हमीरपुर) के लिए 50 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। चयनितों में 50 से अधिक युवतियां भी हैं। चयनितों को 14 हजार से लेकर 24,933 रुपये प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा। रोजगार मेले को सफल बनाने में मकबूल कादिर, जेड रहमान, अनुदेशकों तथा ग्रे सिम लर्निंग फाउंडेशन के स्टाफ का सहयोग रहा।

रोजगार मेले में युवाओं का हुआ साक्षात्कार। -संवाद

रोजगार मेले में युवाओं का हुआ साक्षात्कार। -संवाद

रोजगार मेले में युवाओं का हुआ साक्षात्कार। -संवाद

रोजगार मेले में युवाओं का हुआ साक्षात्कार। -संवाद

रोजगार मेले में युवाओं का हुआ साक्षात्कार। -संवाद

रोजगार मेले में युवाओं का हुआ साक्षात्कार। -संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें