फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
करौंदीकलां ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर परीक्षण आज
विज्ञापन

सुल्तानपुर। करौंदीकलां के ब्लॉक प्रमुख शिवनारायण वर्मा के खिलाफ क्षेत्र पंचायत सदस्यों की ओर से लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर सोमवार को शक्ति परीक्षण होगा। जिला मजिस्ट्रेट ने शक्ति परीक्षण व चर्चा के लिए उप जिला मजिस्ट्रेट को नामित किया है। अपर जिला मजिस्ट्रेट हर्षदेव पांडेय ने बताया कि कानून व्यवस्था के लिए एसडीएम लंभुआ राजेश सिंह को नामित किया गया है। बैठक 11 बजे से होगी। मालूम हो कि ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ गत दिनों कई क्षेत्र पंचायत सदस्य अविश्वास प्रस्ताव लाए थे। उस पर शक्ति परीक्षण के लिए जिला मजिस्ट्रेट ने बैठक की अनुमति दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें