ब्रह्माकुमारीज जानकीपुरम की ओर से बुधवार को वरदानी भवन में मेडिटेशन एवं तनाव प्रबंधन कार्यक्रम
लखनऊ। ब्रह्माकुमारीज जानकीपुरम की ओर से बुधवार को वरदानी भवन में मेडिटेशन एवं तनाव प्रबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें 150 पुलिस अधिकारियों और जवानों ने भाग लिया। इसका उद्देश्य पुलिस बल का कार्यस्थल पर मानसिक तनाव कम करना था। मुंबई से आए मुख्य वक्ता प्रो. गिरीश ने मन को एकाग्र रखने के तरीके बताए। बताया कि कैसे मन को शांत रखा जा सकता है। साथ ही तनाव को कैसे कम किया जा सकता है। भारतीय तिब्बत पुलिस बल के कमांडेंट राजकुमार, कमांडेंट रवि, और उत्तर प्रदेश पुलिस से पीटीई रिंकी, इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार यादव, बीके सुमन आदि मौजूद रहे।