जगतपुर (रायबरेली)। गदागंज थाना क्षेत्र के पूरे नौहार मजरे मतरौली गांव में गाय के दूध की खुजरी खाने से 15 लोग बीमार हो गए। उल्टी दस्त व एक-एक करके हालत बिगड़ने से गांव में अफरातफरी मच गई। बीमार लोगों को सीएचसी जगतपुर लाकर इलाज शुरू किया गया। सभी की हालत में सुधार है। कई मरीजों को इलाज के बाद घर भेजा गया है।पूरे नौहार गांव में एक व्यक्ति की गाय ने बच्चा दिया था। पहले दिन पीले रंग का दूध निकलने के बाद उसे जलाकर खुजरी बनाकर लोगों में परोस दिया गया। खुजरी खाने से अनुज कुमार (18), आंचल (14), ममता (15), सुहानी (12), संजना (7), आरुषि (10), आर्यन (6), अबी (5), आयुष (4), अंकित (6), शांति देवी (24), धर्मेंद्र (32), सविता (29), निशा (25), शिवकांति (24) आदि को उल्टी दस्त शुरू हो गई। सभी को सीएचसी जगतपुर पहुंचाया गया। चिकित्सक डॉ. लाइक अहमद ने बताया कि सभी लोगों का प्राथमिक उपचार किया गया। सभी भी हालत में सुधार है। ये दूषित खुजरी खाने से बीमार हुए थे। गांव में बीमार लोगों पर नजर रखी जा रही है।