लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल कार्यालय में रविवार को पेंशनर्स एसोसिएशन की मासिक बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष गोपाल जी तिवारी ने की। यहां स्टाफ कार चालक धर्मप्रकाश के स्वर्गवास पर दो मिनट का मौन रखा गया। अंत में मंडल कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया। इसमें संरक्षक एसएस द्विवेदी और मंडल अध्यक्ष गोपाल जी तिवारी बनाए गए। कार्यकारी अध्यक्ष डीएस संजवइया, उपाध्यक्ष सीबी मालवीय, नरेंद्र नाथ, डीएस जायसवाल, मंडलमंत्री एनए खान, सहायक मंडलमंत्री सुनील कुमार श्रीवास्तव, उमाशंकर मिश्र, कार्यालय मंत्री विनोद कुमार, संगठन मंत्री मृदुका त्रिपाठी, मोहिनी लुधानी, प्रचार मंत्री पुष्कर सक्सेना बनाए गए।