लखनऊ। शहर में डेंगू का उतार-चढ़ाव जारी है। बृहस्पतिवार को अलग-अलग इलाकों में डेंगू के 15 नए मरीज मिले हैं। इससे विभाग ने राहत की सांस ली है। अफसरों का कहना है पॉजिटिव आए कई मरीज सरकारी व निजी अस्पतालों में भर्ती हैं। जहां मरीज मिले हैं वहां पर एंटीलार्वा का छिड़काव कराया जा रहा है।
सीएमओ प्रवक्ता योगेश ने बताया चंदरनगर सीएचसी में डेंगू के पांच नए रोगी मिले हैं। अलीगंज 4, एनके रोड 3, गोसाईगंज 1, इंदिरानगर 1, टूडियागंज 1 रोगी मिला है। टीमों के जरिये 1034 घरों एवं आसपास मच्छरजनित स्थितियों का सर्वेक्षण किया गया। 10 घरों में मच्छरजनित स्थितियां मिलने पर मकान मालिकों को नोटिस जारी किया गया।