करंट से गाय की मौत
फोटो संख्या-53
सुल्तानपुर। कोतवाली नगर क्षेत्र के सीताकुंड इलाके में मंगलवार की दोपहर विद्युत पोल के स्टे रॉड में उतर रहे करंट की चपेट में आने से एक गाय की मौत हो गई। गाय की मौत की सूचना पाते ही कई लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने सावधानी दिखाते हुए तत्काल इसकी सूचना अधिकारियो को दी। सूचना के बाद सप्लाई बंद की गई। इस बीच पशु मालिक सुरेश यादव के परिवारीजन भी वहां पहुंच गए।