फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या मामले में महिला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हत्या मामले में महिला गिरफ्तार
विज्ञापन

जहांगीरगंज। सुभाष हत्याकांड में पुलिस ने एक महिला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब है कि शुक्रवार रात कल्याणपुर पहितियापुर गांव में रंजिश को लेकर एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के सो रहे लोगों पर हमला बोल दिया था। इसमें 16 वर्षीय सुभाष की मौत हो गई थी जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। घटना की गंभीरता को देखते हुए सीओ को मौके पर पहुंचना पड़ा था। पुलिस ने बाद में रामप्रकाश की तहरीर पर अच्छेलाल, रामलौट, बेचना देवी, वीरेन्द्र, सुरेन्द्र, अमरीश व अनिल के विरुद्ध हत्या व हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस ने मामले में एक आरोपी बेचना देवी को गिरफ्तार कर लिया। एसओ मनबोध तिवारी ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें