तेंदुए ने बछड़े को बनाया निवाला
बहराइच। कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के निशानगाड़ा रेंज अंतर्गत चफरिया बाजार निवासी हकीकत नहर के पास स्थित अहाते में अपने मवेशी बांधता है।
बुधवार रात अहाते में पहुंचे तेंदुए ने हकीकत के बछड़े को निवाला बना लिया। गुरुवार सुबह उसका कंकाल कारीकोट गांव में राजेश के खेत में मिला। सूचना रेंज कार्यालय को दी गई, लेकिन कोई भी वनकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा है।