लखनऊ। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम समर्थ गुप्ता के निर्देशन में शुक्रवार को टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। उतरेटिया स्टेशन व लखनऊ–कानपुर रूट पर चलने वाली तीन ट्रेनों से 140 बेटिकट यात्रियों को पकड़ा गया। इनसे 70 हजार रुपये जुर्माना सहित कुल 1,47,600 रुपये वसूले गए।