फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल से भागे कैदी मामले में 14 और निलंबित

Fri, 23 Aug 2013 11:39 PM IST
लखनऊ/ब्यूरो/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा जेल से तीन कैदियों के फरार होने के मामले में 14 जेल कर्मियों को और दोषी पाया गया है। इन सभी को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन


इन्हें मिलाकर निलंबित होने वालों की संख्या अब 18 हो गई है। निलंबन की यह कार्रवाई डीआईजी जेल शरद की रिपोर्ट पर की गई।

इटावा जेल से कैदियों के भागने के मामले में राज्य सरकार ने गुरुवार को जेल अधीक्षक, जेलर व दो डिप्टी जेलर को निलंबित कर मामले की जांच डीआईजी कारागार शरद को सौंपी थी। डीआईजी ने मौके पर जांच की तो कैदियों के भाग निकलने में कई जेल कर्मियों की बात सामने आई।

डीआईजी ने जेल में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों को चिह्नित कर उनके बयान दर्ज किए। जांच में चार प्रधान बंदी रक्षकों व दस बंदी रक्षकों को दोषी पाया गया।

इनमें राम सूरत, महेंद्र, महेंद्रपाल और खाजुद्दीन समेत अन्य के नाम शामिल हैं। डीआईजी ने बताया कि इन सभी को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें