फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुफ्त होगा अल्ट्रासाउंड

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गर्भवती महिलाओं का होगा
अब मुफ्त अल्ट्रासाउंड

कादीपुर। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस पर गर्भवती महिलाओं के निशुल्क अल्ट्रासाउंड योजना का विधायक राजेश गौतम ने सोमवार को शुभारंभ किया। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में विधायक ने योजना का शुभारंभ करते हुए कहा कि अब गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड चिरंजीवी हॉस्पिटल में निशुल्क किया जाएगा। सीएचसी में अल्ट्रासाउंड मशीन न होने के कारण गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड सरकार के माध्यम से चिरंजीवी हॉस्पिटल में कराए जाने की व्यवस्था की गई है। जांच शुल्क का भुगतान सरकार करेगी। विधायक ने जांच कराने की पहली रसीद भी एक महिला को उपलब्ध कराया। कस्बे में जीर्णशीर्ण पड़े महिला अस्पताल का जीर्णोद्धार कराकर उसे 30 बेड का शीघ्र कराने का लोगों को भरोसा दिलाया। जिला कार्यक्रम प्रबंधक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संतोष कुमार ने योजना पर के बारे में लोगों को बताया। हॉस्पिटल के प्रबंधक डॉ. संजीव पांडेय ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रामआसरे, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरएस वर्मा, अधीक्षक डॉ. नित्यानंद चौधरी, ब्लॉक प्रमुख श्रवण मिश्र, विजयभान सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें