फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आरटीई में चयनित 130 बच्चों का होगा दाखिला

Tue, 09 Jul 2024 05:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। आरटीई के अंतर्गत चौथे चरण में चयनित 130 बच्चों का आवंटित विद्यालय में दाखिला करने के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) शिवेंद्र प्रताप सिंह ने आदेश जारी कर दिया है। इस आदेश के बाद चयनित बच्चे आवंटित स्कूलों में प्रवेश लेंगे। सभी विद्यालयों को यह आदेश दिया गया है कि बच्चों का दाखिला लेने के बाद उनका ब्योरा बीएसए कार्यालय को भेजें। आरटीई पोर्टल पर भी इसे अंकित करें।
विज्ञापन


शिक्षा का अधिकार (आरटीई) के अंतर्गत दुर्बल वर्ग और अलाभित समूह के बच्चों को प्राइवेट स्कूलों में निर्धारित सीटों पर प्रवेश दिलाया जाता है। आनलाइन आवेदन और सत्यापन के बाद लॉटरी में चयनित बच्चों को आवंटित विद्यालयों में प्रवेश मिलता है। वर्तमान शैक्षिक सत्र 2024-25 में प्रवेश के लिए चार चरण निर्धारित किए गए थे। चौथे चरण की लॉटरी 28 जून को हुई थी, जिसमें 130 चयनित बच्चों को विद्यालय आवंटित किए गए थे। इन्हीं बच्चों का प्रवेश लिए जाने के लिए विद्यालयों को आदेश जारी कर दिया गया है।
जिला समन्वयक (सामुदायिक) डॉ. संजीव गुप्ता ने बताया कि जिले के 48 स्कूलों में 130 बच्चों के दाखिले होंगे। चौथे चरण में 140 आवेदन आए थे, जिनमें सात आवेदन निरस्त हो गए। लॉटरी में तीन बच्चों को सीट फुल होने के कारण विद्यालय आवंटित नहीं हुए थे।
विज्ञापन


चारों चरणों में 2156 बच्चे हुए लाभान्वित
आरटीई के अंतर्गत चारों चरणों में 2156 बच्चे लाभान्वित हुए हैं। इन सभी बच्चों का प्रवेश आवंटित विद्यालयों में हुआ या नहीं, इस बारे में जानकारी मांगी जा रही है। आरटीई पोर्टल पर ब्योरा भी भराया जा रहा है। यह काम 15 जुलाई तक पूरा करना है। पहले चरण में 1178 बच्चे, दूसरे चरण में 562 बच्चे, तीसरे चरण में 286 और अब चौथे चरण में 130 बच्चों का चयन हुआ है।
जिला समन्वयक के मुताबिक आरटीई में चयनित बच्चों का दाखिला लेने के बाद उनके बारे में मांगी गई सभी सूचनाएं पोर्टल पर भरनी होंगी। साथ ही लिखित रूप से निर्धारित प्रारूप पर भी विद्यालयों से ब्योरा मांगा गया है, ताकि पता चल सके कि सभी बच्चों के प्रवेश हो गए है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें