फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 28 में 13 उम्मीदवारों ने वापस लिया पर्चा

Tue, 07 May 2024 03:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। महराजगंज बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए चल रही प्रक्रिया में सोमवार को नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी कराई गई। 21 पदों के लिए 28 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया था। इसमें 13 उम्मीदवारों ने पर्चा वापस ले लिया है। इसमें अब कई पदों पर आमने-सामने टक्कर होगी।
विज्ञापन


अध्यक्ष पद के लिए देवी प्रसाद व छोटे लाल मैदान में हैं। महामंत्री पद के लिए तीन उम्मीदवार शैलेंद्र सिंह, एसपी राजपूत व अशोक यादव ने नामांकन किया था। इसमें शैलेंद्र सिंह ने अपना पर्चा वापस ले लिया। इसी तरह कनिष्ठ उपाध्यक्ष के दो पदों पर चंद्रमणि सिंह व प्रेमसिंह ने नामांकन किया था। इसमें प्रेम सिंह ने पर्चा वापस ले लिया। इसी तरह वरिष्ठ सह मंत्री पद पर तीन लोगों ने नामांकन किया था। इसमें से एक उम्मीदवार ने पर्चा वापस ले लिया है।
इसी प्रकार कनिष्ठ सदस्य के छह पदों पर आठ लोगों ने नामांकन किया था। इसमें छह लोगों ने नाम वापस ले लिया। वरिष्ठ सदस्य के छह पदों पर छह लोगों ने नामांकन किया था। इसमें भी चार ने वापस ले लिया। अब अध्यक्ष, महामंत्री, वरिष्ठ सह मंत्री के पदों के लिए 13 मई को मतदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें