फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 13 हाफिज और आठ कारी को दस्तार-ए-फजीलत व सनद से नवाजा

विज्ञापन
13 हाफिज और आठ कारी को दस्तार-ए-फजीलत व सनद से नवाजा
विज्ञापन
लखनऊ। चौक स्थित मदरसा आलिया फुरकानिया में सालाना जलसा-ए-दस्तारबंदी का आयोजन किया गया। हाफिज अब्दुल रशीद की सरपरस्ती में हुए कार्यक्रम में मदरसे से तालीम पूरी करने वाले 13 हाफिज और आठ कारियों को दस्तार-ए-फजीलत (सम्मान के रूप में सिर पर बांधी जाने वाली पगड़ी) व सनद देकर सम्मानित किया गया। मदरसे के कारी मोहम्मद सिद्दीक ने कहा कि देश में जहां-जहां तजवीद और किराअत की तालीम का सिलसिला चल रहा है, उसमें मदरसा आलिया फुरकानिया का अहम योगदान है। कार्यक्रम में मदरसे के असातिजा और मुतवल्लियान ने फरागीन को दस्तार-ए-फजीलत और सनद प्रदान की। बता दें कि जब कोई छात्र कुरान को पूरी तरह याद कर लेता है, तो उसे हाफिज कहा जाता है। वहीं, जो छात्र कुरान को उसके सही उच्चारण और नियमों (तजवीद) के साथ पढ़ने में महारत हासिल करता है, उसे कारी कहा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें