फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सेना में शामिल हुए 127 मेडिकल अफसर, परेड में दिखाया काैशल

विज्ञापन
सेना में शामिल हुए 127 मेडिकल अफसर, परेड में दिखाया काैशल
विज्ञापन
लखनऊ। छावनी स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग कॉलेज (ओटीसी) में मेडिकल ऑफिसर्स बेसिक कोर्स के समापन पर शनिवार को आर्मी मेडिकल कोर सेंटर एवं कॉलेज में परेड हुई। इसमें कुल 127 अधिकारी शामिल हुए। अधिकारियों का प्रशिक्षण पूरा हो गया और वे चिकित्सा कोर में अपनी सेवाएं देंगे। मध्य कमान के जनसंपर्क अधिकारी शांतनु प्रताप सिंह ने बताया कि पाठ्यक्रम सात हफ्ते तक चला, जिसका समापन शनिवार को हुआ। ओटीसी के कमांडेंट एवं मुख्य प्रशिक्षक मेजर जनरल अनुज चावला के मार्गदर्शन में युवा मेडिकल व डेंटल अधिकारियों को युद्धकालीन चिकित्सा सहायता का प्रशिक्षण दिया गया। परेड की समीक्षा आर्मी मेडिकल कोर सेंटर एवं कॉलेज के कार्यवाहक कमांडेंट मेजर जनरल कंवरजीत सिंह ने की। इस अवसर पर कैप्टन शिवम अग्रवाल को सर्वश्रेष्ठ सर्वांगीण अधिकारी चुना गया। उन्हें कमांडेंट रोलिंग ट्रॉफी से अलंकृत किया गया। कैप्टन साहिल ठाकुर को मैदानी स्पर्धाओं में सर्वश्रेष्ठ अधिकारी के लिए मेजर लैशराम ज्योतिन सिंह अशोक चक्र मेमोरियल ट्रॉफी मिली।

सेना में शामिल हुए 127 मेडिकल अफसर, परेड में दिखाया काैशल

सेना में शामिल हुए 127 मेडिकल अफसर, परेड में दिखाया काैशल

सेना में शामिल हुए 127 मेडिकल अफसर, परेड में दिखाया काैशल

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें