फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा से कौम व मुल्क की तरक्की संभव : शोएब मियां

विज्ञापन
विज्ञापन
खैराबाद (सीतापुर)। नगर की दरगाह हजरत बड़े मखदूम साहब में सुल्तानुल हिंद हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती अजमेरी गरीब नवाज के 806वें उर्स का आयोजन धूमधाम से किया गया। दरगाह के सज्जादानशीन नजमुल हसन शोएब मियां ने कहा कि हमें उर्स के अनसरों पर इस नात का पूरा ध्यान रखना चाहिए कि आखिर इतना लंबा समय गुजर जाने के बाद भी इन दरगाहों पर इतनी अधिक भीड़ क्यों उमड़ आती है। इन बुजुर्गों औलिया अल्लाह के संदेश व इनकी शिक्षा से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। साथ ही हमें नमाज की पाबंदी भी करनी होगी। उन्होंने कहा आज हमें इस बात की जरूरत है, कि हम अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाएं। तभी हमारी व हमारे मुल्क और कौम की तरक्की होगी। कारी इस्लाम अहमद आरफी ने दुआ कराई। इससे पहले सुबह कुरान ख्वानी हुई। सुबह 11 बजे से कव्वाली शुरू हुई और जोहर से पूर्व कुल शरीफ हुआ। इस मौके पर सैय्यद अजीजुल हसन रिजवी मदनी मियां, सैय्यद तरीक अहमद किरमानी, हाजी आरिम हुसेन, सिराजुल हसन खां, लल्लन खां, अशरफ सईद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें