फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल क्रॉसिंग पर फंसी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 48 मिनट बाधित रहा यातायात

विज्ञापन
विज्ञापन
मसकनवा (गोंडा)। मसकनवा रेलवे स्टेशन के पश्चिमी गेट संख्या 237/ए पर गन्ना लदी ट्र्रॉली फंसने से दो बार रेल यातायात बाधित हो गया। गुरुवार को 11.15 बजे गन्ना से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली रेलवे ट्रैक पर धंसने के कारण गोंडा-गोरखपुर प्रखंड का मुख्य रेल ट्रैक अप और डाउन 24 मिनट तक बाधित रहा, जिससे डाउन 15656 एक्सप्रेस ट्रेन का आवागमन ठप रहा। इसी समपार फाटक पर दोबारा शाम 4.18 से 4.42 बजे तक आवागमन बाधित रहा, जिससे एक अप बीसीएन मालगाड़ी ट्रेन प्रभावित हुई। गेटमैन पोरेश कुमार ने बताया कि रेल ट्रेक के स्लीपर को बदलने का कार्य 15 दिनों से किया जा रहा है। जिसके चलते आवागमन प्रभावित हुआ। मसकनवा रेलवे स्टेशन के पश्चिमी अति महत्वपूर्ण गेट फाटक 237/ ए पर 15 दिनों से रेलवे के इंजीनियरों द्वारा काम किया जा रहा है। इसी फाटक से होकर रेलवे स्टेशन ब्लॅाक मुख्यालय, स्वास्थ्य केंद्र, राजकीय बालिका इंटर कालेज, कटरा अयोध्या मार्ग पर आवाजाही रहती है। साथ चीनी मिलों को गन्ना ले जाने के लिए किसान व मिलों के वाहन इसी समपार से गुजरते हैं। ट्रैक बदलने के कारण गुरुवार को दो बार गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्राली दो बार फंस गई और दोनों बार 24-24 मिनट ट्रेन यातायात बाधित हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें