फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
करनैलगंज (गोंडा)। नगर के गांधीनगर मोहल्ले के रहने वाले एक युवक का शव रविवार को उसके घर के कमरे में छत के हुक से फंदे पर लटकता मिला। घटना से लोगों में हड़कंप मच गया। करनैलगंज के गांधीनगर मोहल्ले के रहने वाले राजकुमार सोनी परिवारीजनों के साथ शनिवार को रिश्तेदार के यहां किसी कार्यक्रम में शामिल होने बलरामपुर गए थे। उनका बेटा प्रीतम सोनी (25) घर में अकेला था। रविवार की सुबह उसका शव घर के कमरे में छत के हुक से फंदे से लटकता मिला। आसपास के लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। कस्बा चौकी प्रभारी बृजानंद सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें