फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसखारी में आज लगेगी पुलिस पाठशाला

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से बसखारी थाना क्षेत्र के नव दुर्गा महाविद्यालय खसरोपुर में बुधवार को पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया जाएगा। पूर्वाह्न साढ़े 10 बजे से आयोजित होने वाली इस पाठशाला के मुख्य अतिथि सीओ अकबरपुर धर्मेंद्र सचान व विशिष्ट अतिथि बसखारी थाना प्रभारी महेंद्र सिंह होंगे। आयोजन से जुड़ी सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं। इस पाठशाला में युवाओं को विभिन्न नियम व कानून की विस्तार से जानकारी दी जाएगी। फाउंडेशन की ओर से जिले के सभी थाना क्षेत्रों में इस तरह की पाठशाला लगाने का अभियान शुरू किया गया है, जिसका शुभारंभ बीते दिनों जिला मुख्यालय पर एसपी सुधीर सिंह ने किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें