जनसुनवाई और आईजीआरएस में लापरवाही पर 12 दरोगा लाइन हाजिर
लखनऊ। जन शिकायतों और आईजीआरएस के निस्तारण में लापरवाही बरतने में शनिवार को पुलिस आयुक्त तरुण गाबा ने 12 दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया।
पुलिस आयुक्त के अनुसार, लापरवाही के मामले में गोमतीनगर के विवेकखंड चौकी इंचार्ज राखी, चिनहट की जलसेतु चौकी इंचार्ज मनोज कुमार सिंह, गुडंबा की शिवानी विहार चौकी इंचार्ज दिवाकर सरोर, आलमबाग के बस स्टैंड चौकी प्रभारी वीर विक्रम सिंह, मड़ियांव की नौबस्ता चौकी इंचार्ज दीपक पांडेय, बख्शी का तालाब के इंदौरा बाग चौकी प्रभारी अशोक यादव, सुशांत गोल्फ सिटी थाने में तैनात दरोगा दीपक कुमार, मोहनलालगंज थाने में तैनात दरोगा अतुल सिंह, दुबग्गा थाने में तैनात दरोगा भगवान सिंह, वजीरगंज थाने में तैनात दरोगा रजत सिंह, पारा थाने में तैनात दरोगा भारत सिंह और गौतमपल्ली थाने में तैनात दरोगा अनिल भगत के खिलाफ कार्रवाई की गई है। पुलिस आयुक्त ने सभी अधीनस्थों को चेतावनी दी है कि जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही और शासकीय कार्यों में उदासीनता किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।